
कुरुक्षेत्र। Firing at college director’s house लाडवा में रात करीब 12 बजे कॉलेज संचालक के घर पर नकाबपोशों ने ताबड़तोड़ 18 राउंड फायरिंग किए। फायरिंग के बाद आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई।
घटना की सूचना मिलने पर सीआईए, स्थानीय पुलिस और डीएसपी की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मौके पर पहुंचकर एफएसएल की टीम को बुलाया और तथ्य जुटाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों की मानें तो कॉलेज संचालक रजनीश बंसल के घर पर रात के समय उनका नौकर ओमप्रकाश अकेला था। इस बीच रात के 12 बजे बाइक पर दो नकाबपोश बदमाश आए और फायरिंग कर दी।
फायरिंग की आवाज सुनकर पड़ोसी भी कांप गए। इस घटना के बाद पड़ोसी भी वहां पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी। फायरिंग में घर के शीशे टूट गए और दीवार पर भी गोलियों के निशान पाए गए हैं। वहीं, जांच के दौरान पड़ोसियों के घर तक भी गोलियों के खोल पड़े हुए मिले हैं। इस पूरे मामले में डीएसपी निर्मल सिंह ने बताया कि परिवार से संपर्क किया है। पर परिवार का कोई भी घर पर मौजूद नहीं था।
शुरुआती जांच में रंजिश का मामला लग रहा है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। वहीं, आरोपियों को पकड़ने के लिए जिले में और आसपास के जिलों में भी पुलिस नाके लगा दिए गए हैं, जिससे कि आरोपियों की गिरफ्तारी हो सके। परिवार को सूचना दे दी गई है। परिवार के सदस्य के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
Also Read :
मेष: दिन शुभ रहेगा...