Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा में नहीं थम रहे Firing के मामले, नामी वकील के घर पर 4 राउंड फायर, की फिरौती की मांग

कुरुक्षेत्र: हरियाणा में फिरौती के लिए फायरिंग के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हरियाणा के सबसे शांत जिले कहे जाने वाले कुरुक्षेत्र में एक नामी वकील को व्हाट्सएप पर 50 लाख की फिरौती के लिए वॉइस कॉल की जाती है और बाइक पर आए दो अज्ञात युवक वकील के घर पर फायरिंग करते हैं।

फिलहाल कुरुक्षेत्र पुलिस की कई टीमें मामले की जांच कर रही है। इसी बीच सीसीटीवी फुटेज पुलिस द्वारा खंगाली जा रही है. अज्ञात बदमाशों द्वारा की गई। फायरिंग में एक गोली घर के अंदर लगी और एक गोली घर के गेट पर लगे लैंप में लगी है। जबकि गोलियों के खोल पुलिस ने घर के गेट के आसपास से बरामद किए हैं।

Exit mobile version