Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

महेंद्रगढ़ में परचून दुकानदार पर फायरिंग, तस्वीरें CCTV में कैद, पुलिस कर रही मामले की जांच

August 24, 2024

महेंद्रगढ़ में परचून दुकानदार पर फायरिंग, तस्वीरें CCTV में कैद, पुलिस कर रही मामले की जांच

महेंद्रगढ़: गांव भोजावास में दो दिन पहले परचून के दुकानदार पर गोली चलाने के मामले में एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि एक बोलेरो गाड़ी आती है जिसमें से एक बदमाश उतरता है और अपने हाथ में पिस्टल लेकर आता दिखाई दे रहा है। दुकान के नजदीक आते ही आरोपी सीधा दुकानदार पर गोली चलाता है।

गनीमत रही की दुकानदार ने समय रहते एक प्लास्टिक का स्टूल उठाकर सीधा गोली चलाने वाले पर फेंका। नहीं तो गोली सीधे उसके सिर में लगती। जिससे उसका निशान चूक गया और गोली उसके हाथ पर लगी। उसके बाद बदमाश अपनी गाड़ी में बैठकर भाग गया। पुलिस द्वारा इस मामले को लेकर तीन टीमो का गठन किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

पुलिस टीम लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं, लेकिन अभी तक आरोपियों का सुराग नहीं लग पाया है। CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से बदमाश अपनी गाड़ी से उतरता है हाथ में उसके पिस्तोल दिखाई और देखिये किस तरह से बेखौफ वो दुकानदार पर फायरिंग करता है. दुकानदार ने समय रहते एक प्लास्टिक का स्टूल उठाकर सीधा गोली चलाने वाले पर फेंका। जिसके चलते गोली दुकानदार के हाथ पर लगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें