Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

पहले महिलाओं को सुरक्षा दें, फिर आरक्षण की बात करें : भूपेंद्र सिह हुड्डा

September 24, 2023

पहले महिलाओं को सुरक्षा दें, फिर आरक्षण की बात करें : भूपेंद्र सिह हुड्डा

जींद: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री तथा प्रतिपक्ष नेता भूपेंद्र सिह हुड्डा ने शनिवार को कहा महिला आरक्षण विधेयक पारित होना अच्छा है और 2024 में ही इसे लागू करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाएं सुरक्षित ही नहीं हैं तो ऐसे महिला आरक्षण का क्या फायदा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस को गठबंधन की कोई जरूरत नहीं है। भूपेंद्र हुड्डा जींद में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर सफीदों के विधायक सुभाष गांगोली समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि खटकड़ टोल प्लाजा पर आर्य सम्मेलन किया गया। आर्य समाज ने देश को नई दिशा दी। महिला सशक्तिकरण तथा शिक्षा पर जोर दिया। वहीं से सिखाया गया कि विदेशी राजा से देसी राजा अच्छा है। जिसकी बदौलत हम आजाद हुए। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाधी ने बहुत पहले पंचायती राज में महिला आरक्षण को लागू किया था। मनमोहन सिंह के समय में विधेयक अटक गया था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2014 में अपने घोषण पत्र में डाला था, लेकिन नौ साल बाद इसे पारित किया गया है। उन्होंने कहा कि अब परित हो गया तो 2024 में इसे लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा में महिलाएं सुरक्षित नही। पानीपत में महिलाओं के साथ जो हुआ वह सामने है। महिलाओं को हरियाणा में सुरक्षा की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हरियाणा में काफी मजबूत है और गठबंधन की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी की टिप्पणी को निंदनीय बताया। बीरेंद्र सिंह की रैली ‘मेरी आवाज सुनो’ के बारे में उन्होंने कहा कि कौन किसकी आवाज सुने, वह उनकी समझ से परे है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें