Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

पहले भाई बना, फिर दो बहनों को भगा ले गया दो बच्चों का पिता

February 3, 2025

पहले भाई बना, फिर दो बहनों को भगा ले गया दो बच्चों का पिता

पानीपत: शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली 16 व 18 साल की दो सगी बहनों को एक युवक भगा ले गया। युवक पहले से शादीशुदा व दो बच्चों का पिता है। उसने बड़ी बहन से खुद शादी कर ली और छोटी से अपने दोस्त की करवा दी। कभी भाई-बहन के नाते वह घर में आता था और राखी तक बंधवाता था। वह 3 माह में दूसरी बार दोनों को भगा ले गया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों की गुमशुदगी दर्ज कर ली है। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को दी शिकायत में एक पिता ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर का रहने वाला है। उसकी दो बेटियां है।

जिनमें बड़ी बेटी 18 साल व छोटी बेटी 16 साल की है। उक्त दोनों बेटियां 31 जनवरी की शाम करीब 5:10 बजे से घर से लापता हैं। पिता ने बताया कि उसकी दोनों बेटियों को गोंडा जिले का रहने वाला 35 वर्षीय बृजेश भगा कर ले गया है। बड़ी बेटी को वह अपने साथ रखता है जबकि छोटी बेटी को वह अपने दोस्त सोनू निवासी गांव बिंझौल, पानीपत के हवाले कर देता है। ऐसा दूसरी बार हुआ है कि जब बृजेश उनकी बेटियों को भगा कर ले गया है। इससे पहले भी वह 22 नवंबर को दोनों को ले गया था।

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: ऊधमपुर के रामनगर में खाई में गिरी बस, 15 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें