Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

मारपीट कर घायल व्यक्ति की हत्या के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

October 2, 2026

मारपीट कर घायल व्यक्ति की हत्या के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

ढांड: ढांड थाना क्षेत्र के गांव बंदराना में करीब डेढ़ महीने पहले हुए मारपीट के मामले में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बंदराना निवासी महेंद्र, नरसी, प्रवीण, शिवकुमार और जोधा राम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी और इसी के चलते विवाद हुआ था। पुलिस के अनुसार गांव बंदराना निवासी रीटा ने 21 अगस्त को शिकायत दी थी कि वह शाम के समय घर का कूड़ा फेंकने जा रही थी।

इसी दौरान गली में मौजूद कुछ लोगों ने उसके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। शोर सुनकर रीटा के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि विवाद के दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों, जेली और ईंटों से हमला कर दिया। मारपीट में रीटा के अलावा उसके चाचा मांगेराम, चाची बीरमती, देवर बलवान, बेटे अंकुश, पति गणेश समेत कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल कैथल ले जाया गया था। मांगेराम की हालत गंभीर होने पर उसे आगे के उपचार के लिए रेफर कर दिया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें