Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

चौटाला गांव से पांच विधायक लेकिन एक अच्छा अस्पताल नहीं बना सके: ढांडा

October 8, 2023

चौटाला गांव से पांच विधायक लेकिन एक अच्छा अस्पताल नहीं बना सके: ढांडा

सिरसा: आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने कहा कि चौटाला गांव से पांच विधायक हैं, शायद ही कोई विधानसभा होगी जिसमें चौटाला गांव से कोई विधायक न रहा हो। इतने विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और उप प्रधानमंत्री होने के बावजूद भी गांव में एक नाममात्र अस्पताल है जिसमें न डॉक्टर है और न मशीनें हैं। ढांडा ने गांव चौटाला में परिवार जोड़ो अभियान के तहत जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके साथ पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुंडियां भी मौजूद रहे। इस दौरान जिला परिषद उम्मीदवार सुभाष, सरपंच उम्मीदवार डॉक्टर विनोद, हनुमान बाल्मिकी समेत कई परिवारों ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की। उन्होंने कहा कि चौटाला गांव अब बदलाव की तरफ देख रहा है।

यहां के बड़े बड़े नेता बहुत दबंग हैं यदि कोई किसी पार्टी का समर्थन करे तो उनको उसके नतीजे भुगतने पड़ते हैं। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता डोर टू डोर गए तो लोगों के मन से आवाज आई की हम सामने नहीं आ सकते लेकिन बटन झाड़ू का दबाएंगे। पंजाब में भी कहते थे बादल परिवार तो हार ही नहीं सकता, लेकिन जनता ने बादल परिवार को ही विधानसभा से बाहर भेज दिया। जनता के सामने बड़े बड़े धुरंधरों भी नहीं चलती।उन्होंने कहा कि चौटाला गांव से पांच विधायक हैं, शायद ही कोई विधानसभा होगी जिसमें चौटाला गांव से कोई विधायक न रहा हो। इतने विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और उप प्रधानमंत्री होने के बावजूद भी गांव में एक नाममात्र अस्पताल है जिसमें न डॉक्टर है और न मशीनें हैं। आज तक इतने विधायक मिलकर एक अच्छा अस्पताल नहीं बना सके। पंजाब में डेढ़ साल के अंदर आम आदमी पार्टी की सरकार ने 700 गांव में ऐसे अस्पताल बना दिए जहां सभी टेस्ट और दवाइयां फ्री हैं और यहां एक गांव में भी ऐसी सुविधा नहीं है। कहते हैं यहां बस अड्डे पर बसों से ज्यादा गोबर मिलता है।

उन्होंने कहा बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला कहते हैं कि हरियाणा में 5700 गांवों में 24 घंटे बिजली आती है। मंत्री जी अपने गांव में ही 24 घंटे बिजली नहीं दे पा रहे तो पूरे हरियाणा में कैसे देंगे। मोदी सरकार ने भी संसद में लिख कर दिया कि यदि पूरे हंिदूुस्तान में 24 घंटे बिजली आती है तो केवल दिल्ली में आती है। दिल्ली के बाद आने वाले वक्त में पंजाब में 24 घंटे बिजली आएगी, क्योंकि वहां आम आदमी पार्टी की सरकार है। आम आदमी पार्टी 2024 में हरियाणा में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुंडियां ने कहा कि आज जमाना बदल चुका है खानदानी सियासत बंद हो चुकी है। पंजाब के लोगों ने भी भाई भतीजावाद की राजनीति को काफी बर्दाश्त किया अंत में उनको सियासत से बाहर करना पड़ा। पंजाब में स्कूल, कॉलेज और अस्पताल बनाए जा रहे हैं। पंजाब में 82 प्रतिशत लोगों को 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिल रही है। अफसरों के बच्चे भी सरकारी स्कूल में पढऩे लगे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार में धान की फसल के लिए 14 से 16 घंटे बिजली दी जाती है, किसानों को मोटर भी बंद करनी पड़ती है। फसलों का अच्छा दाम दिया जा रहा है। भगवंत मान की सरकार ने मात्र डेढ साल के अंदर 36 हजार से ज्यादा युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें