मुलाना: पहाड़ों में बादल फटने के असर से मुलाना क्षेत्र से गुजरने वाली मारकंडा नदी मंगलवार देर रात उफान पर आ गई। देर रात करीब 11 बजे नदी का जलस्तर तेजी से बढ़कर 8.8 फीट करीब 41 हजार क्यूसेक तक जा पहुंचा। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार रात पानी की रफ्तार और बहाव दोनों एकदम बढ़ गए। कुछ ही घंटों में जलस्तर कई फीट ऊपर चला गया।
संबंधित विभाग ने स्थिति पर पूरी तरह नजर बनाए रखी। स्थानीय सूत्रों के अनुसार रात को ही नदी की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट मोड अपना लिया था। ग्रामीणों को नदी किनारे न जाने की हिदायत दी गई। गौरतलब है कि हर साल बरसात के मौसम में पहाड़ों से अचानक आई तेज बारिश और बादल फटने की घटनाओं के चलते मारकंडा नदी उफान पर आ जाती है।
ये भी पढ़ें : Covid के बाद India REIT Market में उछाल, Listed Market ₹1.72 लाख करोड़ पहुंचा

