सोनीपत : सोनीपत में सावन और तीज के सीजन में बाजारों में घेवर की बढ़ती बिक्री के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने वीरवार को गोहाना रोड और आसपास के क्षेत्रों में सड़क किनारे विभिन्न घेवर विक्रेताओं एवं मित्र मंडलियों पर रेड कर सैंपल लेने की प्रक्रिया की गई। इस दौरान दौरान विभागीय टीम ने देसी घी, मावा और घेवर के कुल 13 सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए सील किया।
वहीं कई स्थानों पर साफ-सफाई की खराब व्यवस्था और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने पर करीब 28 किलो घेवर को मौके पर ही नष्ट कर जमीन में दबवा दिया गया।सभी सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट लगभग 14 दिन बाद आएगी। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...