
छछरौली: आज सुबह वन विभाग, वन्य जीव जंतु एवं प्राणी व पुलिस विभाग की संयुक्त कारवाई के माध्यम से खैर तस्करों से दस टन खैर की लकड़ी को पकड़ा गया। अधिकारियों ने लड़की से भरे से वाहन को कब्जे में लेकर कारवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी अनुसार वन राजिक अधिकारी बलजीत सिंह को गुप्त सूचना मिली की गांव जाट्टोवाला की ओर से एक ट्रक में खैर की लड़की भर कर लेदी व्यासपुर के रास्ते से पंजाब में बेचने के लिए ले जाया रहा है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम का गठन कर गांव लेदी के समीप नाका बंद कर वाहनों की चैकिंग आरंभ कर दी।
सुबह पांच बजे गांव कोट की ओर से एक ट्रक तेज गति से आता हुआ नजर आया। जब ट्रक चालक को रूकने का इशारा किया गया तो वह टीम के अधिकारियों को देखकर धने कोहरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। टीम के अधिकारियों ने वन्य जीव प्राणी विभाग व पुलिस विभाग के अधिकारियों को सूचित कर व साथ लेकर उनका पीछा किया गया। अधिक धुंध होने के कारण तस्कर व्यासपुर से होते हुए साढौरा की ओर पहुंच गए। अधिकारियों ने बताया कि ट्रक के साथ साथ एक स्विफट कार भी चल रही थी। ट्रक का पीछा करते हुए कार व ट्रक चालक ने वाहन की गति बढ़ा दी। पुलिस ने तुरंत कारवाई करते हुए पहाडीपुर नाका व कालाआंब नाका के पास बैरिकेट लगाकर कर रास्ता बंद कर दिया।
कालाआंब के समीप पुलिस ने सड़क के बीचोबीच बैरिकेट लगाकर रास्ता रोक दिया। बैरिकेट लगा होने पर तेज गति से चल ट्रक चालक ने ट्रक को साइड से निकालने के चक्कर में पेड़ से टक्करा गए। मौका मिलते ही साथ चल रही कार व चालक मौके से फरार हो गए। अधिकारियों ने मौके से ट्रक को अपने कब्जे में लेकर कारवाई आरंभ कर दी है। अभी खबर लिखे जाने तक लकडि?ों की गिनती व वजन बकाया है। दरौगा मान सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे लेकर कारवाई शुरू कर दी गई है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...