Site icon Dainik Savera Times

Haryana के पूर्व मंत्री Bachan Singh Arya ने छोड़ी भाजपा, भरा निर्दलीय नामांकन

सफीदों: हरियाणा में बीजेपी उम्मीदवारों की पहले लिस्ट के दो दिन बाद भी बवाल थमा नहीं है । पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने शनिवार को भाजपा छोड़ दी । उन्होंने चार लाइन का इस्तीफा लिखकर प्रायमरी मेंबरशिप भी छोड़ने का ऐलान किया। इसके बाद उन्होंने सफीदों में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया।

आपको बता दे कि पूर्व मंत्री बच्चन सिंह आर्य बागी होकर आए जेजेपी विधायक रामकुमार गौतम को सफीदों सीट से टिकट देने से नाराज हो गए थे । आर्य ने कहा कि भाजपा जींद की सभी पांच विधानसभा सीटें हारेगी। उन्होंने कहा की जनता ने मुझे बड़ा टिकट दिया है। पार्टियों की टिकट छोटी होती है। आपको बता दे कि पिछले 33 वर्षों से सफीदों विधानसभा क्षेत्र की चुनावी राजनीति बचन सिंह आर्य के घूमती रही है।

वही वर्ष 1991 में अपना पहली बार यहां से कांग्रेस टिकट पर जीते थे। उसके बाद वर्ष 2005 में आजाद उम्मीदवार के रूप में जीतकर भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में तत्कालीन कांग्रेस सरकार को समर्पित रहे। यहां से पिछला विधानसभा उन्होंने भाजपा के टिकट पर लड़ा था । जिसमें वह कांग्रेस के सुभाष के मुकाबले कुछ मतों से हार गए थे।

Exit mobile version