Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana News : पूर्व विधायक ने टिकट नहीं मिलने पर छोड़ी थी भाजपा, अब वापसी

May 2, 2026

Haryana News : पूर्व विधायक ने टिकट नहीं मिलने पर छोड़ी थी भाजपा, अब वापसी

फतेहाबाद। पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा ने दो साल बाद भाजपा का दामन थाम लिया है। उकलाना में आयोजित एक सभा में उनकी वापसी हुई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने नापा को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

जिलाध्यक्ष बोले- वापसी से कार्यकर्ताओं में उत्साह

इस मौके पर जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा ने कहा कि लक्ष्मण नापा की घर वापसी से फतेहाबाद भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता में उत्साह और जोश का संचार हुआ है। नापा का लंबा राजनीतिक अनुभव और रतिया की जनता से उनका सीधा जुड़ाव पार्टी के लिए एक बड़ी संपत्ति है। लक्ष्मण नापा ने प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली व जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा का धन्यवाद करते हुए विश्वास दिलाया कि वे एक निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में पार्टी की सेवा करेंगे और अपनी जिम्मेदारी को निष्ठा से निभाएंगे।

रह चुके हैं भाजपा से विधायक

लक्ष्मण नापा साल 2019 से 2024 तक रतिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक रहे हैं। 2024 के विधानसभा चुनावों में पार्टी की ओर से टिकट न दिए जाने से नाराज होकर उन्होंने भाजपा छोड़ दी थी और कांग्रेस में शामिल हो गए। नापा की रतिया क्षेत्र में जमीनी पकड़ मजबूत मानी जाती है। उनकी वापसी से इलाके में भाजपा संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। 59 वर्षीय लक्ष्मण नापा ने 2004 में इनेलो में शामिल होकर सक्रिय राजनीति शुरू की थी लेकिन 2013 में भाजपा में शामिल हो गए।

भाजपा से थे टिकट के दावेदार

2014 के आम चुनाव में रतिया से भाजपा टिकट के प्रमुख दावेदार रहे हालांकि टिकट नहीं मिली लेकिन भाजपा के लिए कार्य करते रहे। 2019 में भाजपा की टिकट लेकर विधायक भी बने। भाजपा जिला उपाध्यक्ष और भाजपा की घुमंतू जाति वर्ग के प्रदेश सहसंयोजक का कार्यभार भी संभाला।

खबरें और भी हैं…

खबरें और भी हैं…

खबरें और भी हैं…

खबरें और भी हैं…

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें