Fortuner-Bike Crash Claims Two Lives in Hisar : हिसार। गांव बनभौरी के पास फॉर्च्यूनर और बाइक की भीषण टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में 11 वर्षीय नाबालिग भी शामिल है। घायल को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
यह हादसा तब हुआ जब गांव सरहेड़ा निवासी 22 वर्षीय मोनू, 11 वर्षीय पुनीत और रवि बाइक पर सवार होकर जींद जिले के मखंड गांव में आयोजित एक खेल प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे थे। गांव बनभौरी के पास सामने से आ रही एक फॉर्च्यूनर गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक एक अन्य बाइक से भी जा टकराई। इस हादसे में मोनू, पुनीत और रवि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मोनू और पुनीत को मृत घोषित कर दिया। रवि की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाया है और परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। उनके पहुंचने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
Also Read :

