Site icon Dainik Savera Times

करनाल में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

Four Arrested, 12 Stolen Motorcycles Recovered : करनाल। जिले में लगातार हो रही बाइक चोरी की वारदातों पर शिकंजा कसते हुए एंटी ऑटो थेफ्ट स्टाफ ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 12 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। चोरी की ये वारदातें जिले के सात थाना क्षेत्रों में अंजाम दी गई थीं।

जिले में लगातार हो रही बाइक चोरी की वारदातों पर शिकंजा कसते हुए एंटी ऑटो थेफ्ट स्टाफ ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 12 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। चोरी की ये वारदातें जिले के सात थाना क्षेत्रों में अंजाम दी गई थींc
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कुल 12 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये बाइक जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी की गई थीं। एंटी ऑटो थेफ्ट स्टाफ के प्रभारी सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार गहलावत ने प्रेस वार्ता में बताया कि वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए तीन अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पहली टीम ने सहायक उप निरीक्षक दलीप सिंह के नेतृत्व में सौरभ और रोहित उर्फ जामण निवासी गांव ललयाणी, तरावड़ी को सेक्टर-16 करनाल के पास चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। दूसरी टीम ने सहायक उप निरीक्षक ऋषिपाल के नेतृत्व में अमृतपाल सिंह उर्फ लक्की निवासी निलोखेड़ी को सेक्टर-16 करनाल से चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे और निशानदेही पर तीन मोटरसाइकिलें बरामद हुईं।

इसी तरह तीसरी टीम ने मुख्य सिपाही सुखमहेंद्र सिंह के नेतृत्व में विशाल उर्फ विशु निवासी गांव डाचर को करनाल-निसिंग रोड से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चार अन्य चोरी की बाइक बरामद कीं। पुलिस के अनुसार, चारों आरोपियों से कुल 12 मोटरसाइकिलें बरामद की जा चुकी हैं। जांच में पता चला है कि ये वाहन थाना शहर करनाल, सिविल लाइन, निसिंग, इंद्री, बुटाना, सेक्टर-32/33 और तरावड़ी क्षेत्र से चोरी किए गए थे।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी सौरभ पहले चोरी के मामलों में करनाल जेल में रह चुका है। अमृतपाल सिंह उर्फ लक्की लड़ाई-झगड़े के मामले में जेल जा चुका है, जबकि रोहित उर्फ जामण अपहरण के एक मामले में पटियाला जेल में रह चुका है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ कर वाहन चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटाई। शुक्रवार को चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया।

Exit mobile version