Site icon Dainik Savera Times

सोनीपत से हरिद्वार जाते वक्त हाईवे पर हुआ हादसा; गाड़ी में बैठे 4 दोस्तों की मौत

गोहाना: हरियाणा के सोनीपत से गोहाना के गांव बरोदा के रहने वाले हरिद्वार जा रहे 4 दोस्तों की कार शुक्रवार देर रात उत्तर प्रदेश के शामली जिले में हादसे का शिकार हो गई। पानीपत-खटीमा हाईवे पर हुए इस भीषण हादसे में चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि ड्राइवर उसे कंट्रोल नहीं कर सका। इसी के चलते स्विफ्ट कार एक रेस्टोरेंट के बाहर खड़े कैंटर में जा घुसी और कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार से शव निकाले। हादसे में मरने वालों में एक युवक की कल शादी होनी थी। चारों में से तीन अपने परिवार के इकलौते बेटे थे।

चारों ने अचानक गंगा स्नान का प्लान      बनाया और कार में सवार होकर निकल पड़े। सूचना मिलते ही बाबरी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे चारों युवकों की लाशों को खींचकर बाहर निकाला। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। थाना प्रभारी राहुल सिसौदिया ने बताया कि कार के नंबर एतआर09के-8004 से परिजनों की पहचान कर उन्हें हादसे की सूचना दी गई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

ये भी पढ़ें : Barnala ‘ਚ ਅੱਜ Rahul Gandhi ਦੀ ਵੱਡੀ ਰੈਲੀ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਦੇਖੋ, ਵਰਕਰਾਂ ਨੇ ਕਿਵੇਂ ਕੀਤੀਆਂ ਤਿਆਰੀਆਂ

Exit mobile version