Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

कार व ट्रक की टक्कर में एक परिवार के चार सदस्यों की मौत, चालक गंभीर

February 7, 2026

कार व ट्रक की टक्कर में एक परिवार के चार सदस्यों की मौत, चालक गंभीर

सरदूलगढ़: देर रात गांव सरदूलेवाला में एक कार और ट्रक के बीच हुई भिड़ंत में एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि गाड़ी चला रहे चालक को चोटें लगी, जिसे गंभीर हालत में सरदूलगढ़ से सिरसा रेफर किया गया है। इस घटना में मरने वालों में सास, दामाद के अलावा उनकी दो पुत्रियों की मौत हो गई। घटना के बाद से ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है। हादसा इतना भयंकर था की आर्टिका गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

जानकारी के अनुसार हरियाणा के सिरसा निवासी अशोक कुमार (60), उनकी पत्नी उषा रानी (59), सास राधा देवी (95) व साली रीतू (53) के साथ चंडीगढ़ से किसी शादी समारोह में भाग लेकर आर्टिका गाड़ी में अपने गांव लौट रहे थे। मानसा के गांव सरदूलेवाला के पास रात के करीब साढ़े नौ बजे उनकी आर्टिका गाड़ी सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई, जिसमें चारों उक्त व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई और कार चालक संदीप सिंह वासी गांव फरमाही (हरियाणा) को गंभीर चोटें लगी।

खड़ाक होने पर आस-पास से लोग वहां पहुंचे और कार को खुरेद कर उन्होंने शवों को बाहर निकाला। संदीप सिंह सहक रहा था जिसके इलाज के लिए सिरसा के अस्पताल भेज दिया गया। ट्रक चालक मौके पर फरार हो गया। थाना सरदूलगढ़ के मुखी गणोश्वर कुमार ने बताया कि ये परिवार एक शादी समारोह से अपने गांव लौट रहा था और इस बीच कार की ट्रक से भिड़ंत कारण दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों के रिश्तेदार विवेक कुमार के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक विरुद्ध मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें