Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

कपड़ा खरीदने आई चार महिलाओं ने दुकान से 80 हजार नगदी और 26 सूट उड़ाए

March 25, 2025

कपड़ा खरीदने आई चार महिलाओं ने दुकान से 80 हजार नगदी और 26 सूट उड़ाए

जुलाना: जुलाना स्थित दुर्गा मंदिर वाली गली में खरीदारी करने के लिए दुकान में आई चार महिलाएं 80 हजार की नगदी तथा 26 सूट लेकर फरार हो गई। दुकानदार की शिकायत पर जुलाना थाना पुलिस ने अज्ञात चार महिलाओं के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्गा मंदिर वाली गली जुलाना निवासी रामकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने मकान के अगले हिस्से में कपड़े की दुकान खोली हुई है। गत दिवस उसकी पत्नी कविता दुकान पर बैठी हुई थी। इसी दौरान चार महिलाएं कपड़ा खरीदने के लिए दुकान पर आई।

उसकी पत्नी ने महिलाओं को काफी कपड़े की वैरायटी दिखाई। काफी देर कपड़ा देखने के बाद महिलाएं बिना खरीदारी करें वहां से चली गई। इस दौरान उसकी पत्नी भी व्यस्त रही। जिसका फायदा उठा कर महिलाएं दुकान से 80 हजार की नगदी तथा 26 सूट चोरी कर ले गई। चोरी की घटना का उसे समय पता चला जब उसने दुकान के स्टॉक तथा गल्ले में रखी राशि को संभाला। जुलाना थाना पुलिस ने रामकेश की शिकायत पर चार अज्ञात महिलाओं के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने प्रशासन में किया बड़ा बदलाव: 12 पुलिस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें