Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा के नूंह में होगी जी 20 शेरपा समूह की चौथी बैठक

August 19, 2023

हरियाणा के नूंह में होगी जी 20 शेरपा समूह की चौथी बैठक
चंडीगढ़ हरियाणा तीन से सात सितंबर तक नूंह में जी 20 शेरपा समूह की चौथी बैठक की मेजबानी करेगा। यहां जारी एक एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गयी। मुख्य सचिव संजीव कौशल ने शुक्रवार को अवर मुख्य सचिव (उद्योग एवं वाणिजय), महानिदेशक (सूचना, जन संपर्क, भाषा एवं संस्कृति) तथा पुलिस महानिदेशक समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जिले में इस बैठक के सिलसिले में इंतजाम की सघन समीक्षा की। गुरूग्राम एवं नूंह जिलों के उपायुक्त भी इस बैठक में मौजूद थे।
कौशल ने कहा कि कहा कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय गर्व का विषय है। उन्होंने नियोजन एवं चीजों पर विशेष ध्यान देने पर बल दिया।हरियाणा सरकार ने एक बयान में कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जी 20 देशभर में विभिन्न विषयों पर बैठकें आयोजित कर रहा है। गुरूग्राम पहले ही जी 20 भ्रष्टाचार रोधी कार्य बल, स्टार्टअप 20 और एनएफटी, एआई और मेटावर्स से जुड़े अपराध एवं सुरक्षा पर तीन बैठकों की मेजबानी कर चुका है और ऐसी अहम बैठकों की मेजबानी करने की अपनी क्षमता दिखा चुका है।’’नूंह 31 जुलाई को सांप्रदायिक झड़प छिड़ने के बाद सुíखयों में आया था। उस दिन सांप्रदायिक हिंसा  में कई दुकानों और गाड़ियों में आग लगा दी गयी थी। इस हिंसा में छह लोगों की जान चली गयी थी।शेरपा समूह में जी 20 देशों के प्रतिनिधि शामिल हैं जो राष्ट्रीय राजधानी में अगले महीने होने वाले जी 20 सम्मेलन की तैयारी के सिलसिले में समन्वय के लिए नियमित रूप से आपस में बैठकें करते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें