Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana : गेमिंग के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह काबू, भेजे जेल

May 1, 2026

Haryana : गेमिंग के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह काबू, भेजे जेल

सोनीपत। पुलिस ने गेमिंग के नाम पर साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन आरोपियों को राजस्थान और दिल्ली से गिरफ्तार किया।

6 लाख 80 हजार रुपये कराए होल्ड

ठगी की राशि 6 लाख 80 हजार रुपये में से नौ हजार 130 रुपये बैंक खातों में होल्ड कराए। 620 नगद और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस आयुक्त ममता सिंहने बताया कि पुलिस उपायुक्त पश्चिम व साइबर कुशल पाल सिंह के नेतृत्व में थाना साइबर की टीम ने जांच शुरू की। थाना प्रबंधक निरीक्षक बसंत कुमार की अगुवाई में सहायक उप निरीक्षक नवीन, नवदीप और सिपाही विकास व नवीन शामिल रहे।

सावधान होकर देखें रील, इसी से करते थे ठगी

मामला तीन जनवरी 2026 को दर्ज हुआ। सोनीपत की एक महिला ने बताया कि रील देखकर ऑनलाइन गेम खेलना शुरू किया। पहले 1000 लगाए तो 270 मिले, फिर500 लगाने पर 2000 मिले। इसके बाद टास्क पूरे करने के नाम पर बार-बार पैसे डलवाए गए। नौ टास्क पूरे करते-करते महिला से कुल छह लाख 80 हजार रुपये ठग लिए गए। बाद में आरोपियों नेएक लाख 28 हजार रुपये और मांगते हुए कहा कि बैंक लिमिट अपडेट होगी, नहीं देने पर पूरा पैसा खत्म हो जाएगा। इसके बाद संपर्क तोड़ दिया गया।

फर्जी दस्तावेजों से खोले थे बैंक खाते

जांच में फर्जी वेबसाइट और फर्जी दस्तावेजों से खुलवाए बैंक खातों का पता चला। गिरफ्तार आरोपी झुंझुनू निवासी सुरेंद्र, छतरपुर निवासी अजय और दिल्ली द्वारका निवासी राजेश हैं। पुलिस ने अपील है कि किसी अनजान लिंक, कॉल या संदेश पर भरोसा न करें। निवेश या ट्रेडिंग ऑफर की जांच स्वयं करें और केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म का उपयोग करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

खबरें और भी हैं…

खबरें और भी हैं…

खबरें और भी हैं…

खबरें और भी हैं…

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें