पानीपत में विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इसराना थाना क्षेत्र के गांव नौल्था में गांव के सरपंच और उसके भाई पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी का मामला करवाया गया है। पीड़ित ने पानीपत SP को मामले की शिकायत दे है। जिसके आधार पर कैसे दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
इसराना थाना पुलिस को शिकायत देते हुए राजेंद्र सिंह और उसके बेटे संदीप कुमार ने शिकायत देते हुए बताया कि संदीप को अमेरिका जाना था। जिस पर गांव के सरपंच ने पूरे परिवार को विदेश भेजने का प्रस्ताव रखा। जिस पर परिवार तैयार हो गया। इस काम के बदले सरपंच और उसके भाई ने परिवार से 90 लाख में दिल तय की।
इसके अनुसार सरपंच ने अलग–अलग ट्रांजेक्शन में कई बार रुपए ले लिए। सबसे पहले 21 जनवरी 2023 को 8.50 लाख रुपए, 11 दिसंबर 2023 को 5 लाख रुपए, 6 जानवर को दो ट्रांजेक्शन के तहत 6.40 और 6.40 लाख रुपए खाते में जमा करवाए। इसके अलावा पूर्व सरपंच 24 लाख रुपए नकद लेकर चला गया।
पूर्व सरपंच के पास कुल 50 लाख 30 हजार रुपए पहुंच गए। जिसके बाद जब संदीप विदेश न जा सका तो पूर्व सरपंच ने मात्र 11 लाख रुपए लौटा दिए। इसके अलावा बची हुई रकम मांगने पर आरोपी साफ मुकर गया। जिसके बाद राजेंद्र ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया।

