Site icon Dainik Savera Times

डिजिटल पोर्टल पर इंवेस्टमैंट करवाकर अधिक पैसे कमाने का लालच देकर डेढ़ करोड़ की ठगी

यमुनानगर: साइबर ठगों ने डिजिटल पोर्टल पर इंवेस्टमैंट करवाकर अधिक पैसे कमाने का लालच देकर वीना नगर कॉलोनी निवासी हितेश कुमार डांग से डेढ़ करोड़ रुपये ठग लिए। हितेश ने जब कंपनी में बनाए गए अपने अकाउंट से पैसे निकालने चाहे तो वह नहीं निकले। जब उसे अपने साथ हुई ठगा का पता चला तो उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार वीना नगर कॉलोनी निवासी हितेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रेलवे फैबरीकेशन का काम करता है।

नवंबर 2024 में उसके फेसबुक मैसेंजर पर स्नेहा गुप्ता उर्फ शिल्पा गुप्ता का मैसेज आया। आरोपी ने उसे बड़े बड़े सपने दिखाकर इंवेस्टमेंट स्कीम के बारे में बताया। आरोपी ने उसे बताया कि वह डिजिटल पोर्टल पर इंवेस्टमैंट का काम करती है और पैसे इंवेस्टमेंट करवा अच्छा मुनाफा दिलवाती है। वह आरोपी की बातों में आ गया। आरोपी ने उसे व्हाट्सएप के माध्यम से एक्सटीबी ग्लोबल लिमिटेड का डिजिटल पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने का कहा। उसने आरोपी पर विश्वास करके डिजिटल पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर दिया। इसके बाद उसने अलग-अलग कर कंपनी के अकाउंट में करीब पैसे लगाए।

गत 21 दिसंबर को उसने अपने अकाउंट में मुनाफा की राशि निकालने की कोशिश की। मगर अकाउंट से पैसे नहीं निकले। जब उसने इस बारे शिल्पा गुप्ता से संपर्क किया तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। जांच करने पर उसे पता चला कि उसके द्वारा जिन खातों में पैसे ट्रांसफर किए गए थे वह पहले से ही डेबिट फिज है। उसने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे सोचि समी साजिश के तहत जाल में फंसाकर उसे करीब डेढ़ करोड़ रुपए का नुक्सान किया है। उसने मामले की सूचना साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें :- IPL 2026: RR मैनेजर रोमी भिंडर पर BCCI की सख्त कार्रवाई, ये नियम तोड़ने पर लगाया भारी जुर्माना

Exit mobile version