चंडीगढ़। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं और किशोरियों को अब प्रदेश में महिला और किशोरी सम्मान योजना के तहत सेनेटरी नैपकिन फ्री दिए जाएंगे। 10 से 45 वर्ष आयु वर्ग की महिलाएं और किशोरियां योजना का लाभ उठाने के लिए निर्धारित पोर्टल पर 20 मई तक आवेदन कर सकती हैं।
महिलाओं की स्वच्छता का रख रहे ध्यान
नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र से भी योजना की जानकारी और सुविधाएं प्राप्त की जा सकती हैं। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए गंभीर है। स्वच्छता, सम्मान और सशक्तीकरण के उद्देश्य से मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ निशुल्क सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
अंतिम पंक्ति तक पहुंचाएंगे लाभ
यह पहल महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार और उन्हें सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। मुख्य उद्देश्य महिलाओं में मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना, स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें गरिमापूर्ण जीवन प्रदान करना है। योजना के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य स्तर में सुधार लाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि योजना का लाभ अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास सुनिश्चित किए जाएं।
खबरें और भी हैं :-
खबरें और भी हैं :-
खबरें और भी हैं :-
खबरें और भी हैं :-

