Site icon Dainik Savera Times

Haryana News : शराब ने लील ली दोस्ती, ईंट मारकर की हत्या

Friend killed by hitting with brick

Friend killed by hitting with brick

सिरसा। यहां के रोड़ी क्षेत्र में इंसानियत को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई। यहां शराब के नशे से दोस्ती खून से सन गई। बुधवार रात एक टाइल्स फैक्ट्री में साथ बैठकर शराब पी रहे दो दोस्तों के बीच मामूली कहासुनी ने खौफनाक मोड़ लिया कि एक दोस्त ने दूसरे के सिर पर ईंट से वार कर उसकी जान ले ली। एक पल में हंसी-मजाक का माहौल मातम में बदल गया, और भरोसे का रिश्ता हमेशा के लिए टूट गया।

शराब के नशे ने बिगाड़ दिया माहौल

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सुरतिया इंटरलॉक फैक्ट्री की है। यहां उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के एक गांव का रहने वाला देवेंद्र सिंह काम करता था। वह फैक्ट्री परिसर के कमरे में अपने साथी रवि सिंह के साथ रहता था। बुधवार रात करीब 10:30 से 11:00 बजे के बीच दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी रवि ने आपा खो दिया और पास ही पड़ी इंटरलॉकिंग टाइल्स की ईंट उठाकर देवेंद्र के सिर पर दे मारी।

ईंट पर छूट हाथों के निशान

इस वार के प्रहार से देवेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी रवि अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। वीरवार सुबह जब फैक्ट्री के अन्य कर्मचारी काम पर पहुँचे, तब उन्हें कमरे में देवेंद्र का लहुलुहान शव मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनिल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से उंगलियों के निशान और अन्य साक्ष्य एकत्र किए हैं।

पुलिस कर रही छापामारी : थाना प्रभारी

रोड़ी के थाना प्रभारी अनिल कुमार का कहना है कि फैक्ट्री में दो मजदूरों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें एक की मौत हो गई है। आरोपी की पहचान हो चुकी है और उसे पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Also Read :

Also Read :

Exit mobile version