Site icon Dainik Savera Times

जींद में पुरानी रंजिश के चलते डॉट की हत्या, पूर्व सरपंच के बेटे को चाकू घोंप कर उतरा मौत के घाट

जींद में पुरानी रंजिश के चलते पूर्व सरपंच के बेटे की हत्या करने का मामला सामने आया है। जहां आरोपी ने चाकू घोंप कर युवक की हत्या कर दी। आरोपी ने एक के बाद एक कई वार किए। स्थानीय लोगों ने घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान उचाना थाना क्षेत्र के गांव काब्रच्छा के पूर्व सरपंच वेदपाल के 30 वर्षीय बेटे प्रीतम के रूप में हुई है। जिसकी दो बेटियां है। प्रीतम ने गांव में ही हरित करियाणा नाम से स्टोर किया हुआ है। घटना की रात्रि भी प्रीतम स्टोर से बाहर घूमने निकला था। इसी बीच आरोपी ने उस पर हमला बोल दिया।

घटना रात 8 बजे की है। जब प्रीतम सड़क पर पैदल ही चल रहा था। तभी आरोपी मनीष ने मौके देखते ही प्रीतम पर वार कर दिया। छाती, पेट और गर्दन पर चाकू से कई वार कर मनीष लोगों को आता देख भाग गया। मनीष ओर प्रीतम में काफी समय पहले किसी बात पर झगड़ा हुआ था। जिसकी रंजिश के चलते मनीष ने प्रीतम पर हमला बोल दिया।

लोगों ने प्रीतम को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उपचार के दौरान प्रीतम की मौत हो गई। पीतम के पिता का पहले ही बीमारी के चलते देहांत हो चुका है। उचाना थाना प्रभारी बलवान सिंह ने मौके कर पहुंचकर जायजा लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखा गया है। आरोपी की तलाश जारी है।

Exit mobile version