Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

चरखी दादरी से फौगाट खाप, सांगवान खाप सहित विभिन्न खापों के पदाधिकारियों ने दिल्ली के लिए किया कूच

January 20, 2023

चरखी दादरी से फौगाट खाप, सांगवान खाप सहित विभिन्न खापों के पदाधिकारियों ने दिल्ली के लिए किया कूच

दिल्ली के जंतर मंतर पर खिला़ड़ियों द्वारा भारतीय कुश्ती महासंघ अध्यक्ष पर यौन शोषण व कुश्ती महासंघ को भंग करने को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन को समर्थन देने के लिए खापें भी मैदान मे उतरने लगी है। चरखी दादरी जिले से फौगाट खाप, सांगवान खाप सहित विभिन्न खापों के पदाधिकारियों ने दिल्ली के लिए कूच किया। फौगाट खाप 19 प्रधान बलवंत सिंह फौगाट के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी गाड़ियों के काफिले के साथ रवाना हुए।

इस अवसर पर फौगाट खाप प्रधान बलवंत सिंह फौगाट ने बताया कि खिलाड़ियों द्वारा यौन शोषण को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन में विभिन्न खापें समर्थन देने के लिए मैदान में उतरी है। चरखी दादरी जिले से सभी खापें आज दिल्ली जा रही है जहां पर भारतीय कुश्ती महासंघ अध्यक्ष को बर्खास्त करने व गिरफ्तार करने को लेकर मांग की जाएगी। खिलाडियों को खापों का पूरा समर्थन है।हमारी मांग है कि भारतीय कुश्ती महासंघ अध्यक्ष को बर्खास्त करके शीघ्र गिरफ्तार किया जाए व कुश्ती महासंघ को भंग किया जाए। बलवंत सिंह फौगाट ने बताया कि जब तक खिलाड़ियों को न्याय नहीं मिलेगा तब तक सभी खापें धरना प्रदर्शन के समर्थन में खिलाड़ियों का तन मन धन से समर्थन करती रहेंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें