Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

भिवानी में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की निकाली गई शव यात्रा, नारेबाजी कर पुतले किए दहन

December 9, 2023

भिवानी में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की निकाली गई शव यात्रा, नारेबाजी कर पुतले किए दहन

भिवानी : जातीय भेदभाव के चार मुददों को लेकर हरियाणा परिवर्तन मोर्चा में शामिल लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी, बहुजन मुक्ति पार्टी, भारतीय कमेरा वर्ग पार्टी और भारतीय वीर दल द्वारा गठित हरियाणा परिवर्तन मोर्चा के तत्वावधान में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं जिसमें महिलाओं की विशेष तौर पर भागेदारी थी। आज शहर में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रधानमंत्री की शव यात्रा निकाली गई। शव यात्रा दादरी गेट हाऊसिंग बोर्ड से शुरू होकर जैन चौक बिचला बाजार, सराय चौपटा होते हुए घंटाघर चौक पहुंची। जहां पर पुतलों का दहन किया गया। आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के जिला प्रधान लालचंद जांगड़ा और बहुजन राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश प्रजापति ने की।

शव यात्रा का दहन चार मुददों को लेकर किया गया। जिसमें ओबीसी में क्रीमिलेयर की सीमा समाप्त की जाए। जातीय जनगणना हो जो पिछड़ा वर्ग के लोग वर्षों से मांग कर रहे हैं। महिला आरक्षण बिल जो पिछले दिनों मोदी सरकार ने पार्लियामेंट में पास किया है उसमें पिछड़ा वर्ग की महिलाओं का कोटा होसरकार पहली से लेकर एमए तक की शिक्षा चाहे प्राईवेट स्कूल हो या सरकारी स्कूल बच्चों को मुफ्त दी जाए।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें