Site icon Dainik Savera Times

ATM लूट का प्रयास करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

पानीपत: पानीपत सीआईए टू पुलिस टीम ने कुटानी रोड पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में लूट का प्रयास वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर दो नाबालिग समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों से पानीपत की उक्त वारदात के अतिरिक्त घरौंडा में यूको बैंक की दीवार तोडकर चोरी व एक मोबाइल की दूकान में चोरी की वारदात का खुलासा हुआ है। आरोपियों की पहचान बाबरपुर निवासी सुरज, शिमला मौलाना गांव निवासी करण, भारत नगर तहसील कैंप निवासी आशु उर्फ बादल व दो आरोपियों की पहचान नाबालिग के रूप में हुई है।

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने शुक्रवार को जिला सचिवाल स्थित पुलिस विभाग के सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 2-3 जून की रात को किला थाना क्षेत्र के अंतर्गत कूटानी रोड पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया था। जैसे ही आरोपियों ने एटीएम तोड़ने का प्रयास किया वैसे ही अलार्म बैंक के मुख्यालय में बज गया। गश्त में मौजूद थाना पुलिस की टीम, ईआरवी व राइडर कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। एटीएम का शटर खोला तो चार युवक सरिया व बारी से एटीएम को तोडकर नगदी चोरी का प्रयास कर रहे थे।

पुलिस टीम को देखते की आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। एसपीओ मनोज, होमगार्ड सोलिया को चोट मारी। एएसआई नरेंद्र ने एक आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में नाबालिग सहित तीनों आरोपियो ने अपने एक नाबालिग व एक अन्य साथी आरोपी के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने शुक्रवार सुबह नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेशकर जहां से आरोपी आशु को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया व आरोपी कर्ण व सूरज को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।

ये भी पढ़ें- अब हफ्ते में सिर्फ इतने दिन ही चला पाएंगे कार; तेल संकट के बीच यहां की सरकार ने लागू किया सख्त नियम

Exit mobile version