Site icon Dainik Savera Times

फर्जी खाते खुलवाकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

कैथल: कैथल पुलिस ने फर्जी बैंक खाते खुलवाकर बड़े स्तर पर ठगी करने वाले गिरोह का पदार्फाश किया है। गिरोह के सदस्य लोगों को फंसा कर उनकी आईडी पर बैंक में खाता खुलवाकर एटीएम, चेक बुक लेकर व सिम का खाते से लिंक करवा कर धोखाधड़ी करते थे। मंगलवार को पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को पेहवा चौक से गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ थाना शहर में मामला दर्ज किया गया है।

स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट के एएसआई अजीत कुमार ने थाना शहर कैथल में दर्ज करवाए मामले में बताया है कि उन्हें गुप्तचर से सूचना मिली थी कि दिल्ली निवासी राहुल, निसिंग निवासी राजेंद्र, दीपक, पंकज व अशोक भोले भाले लोगों को अपनी बातों में उलझा कर उनको पैसे का लालच देकर धोखाधड़ी से उनकी आईडी पर सिम लेकर बैंक में खाता खुलवाकर बैंक खाते का एटीएम कार्ड व चेक बुक प्राप्त कर लेते हैं और सिम का खाता के साथ लिंक करवा कर इसका दुरुपयोग करते हैं। ?वे आज कार से कैथल आए हैं।

सूचना के बाद उन्होंने पुलिस टीम को लेकर गर्ग अस्पताल के नजदीक गली में खड़ी कार दिखाई दी जिसमें सवार तीन लडकों अशोक, पंकज व दीपक को काबू कर लिया गया। अशोक की तलाशी लेने पर एक मोबाइल टच स्क्रीन बरामद हुआ। फोन को चेक करने से उसमें कुछ संदिग्ध डॉक्यूमेंट और फोटो पाए गए। उसकी पेंट की जेब से एक फेडरल बैंक का एटीएम कार्ड भी बरामद हुआ। इसके बारे में अशोक ने बताया कि यह एटीएम कार्ड उन्होंने सोमवार 6 मई को एक व्यक्ति को पैसों का लाल देकर धोखे से उसका फेडरल बैंक में खाता खुलवाया था।

यह उसी का एटीएम कार्ड है। पंकज की जेब से सी कंपनी का सिम, दीपक की जेब से फेडरल बैंक का एटीएम कार्ड वह एक टच स्क्रीन फोन बरामद हुआ जिसमें संदेश जनक रिकॉडिर्ंग वह कुछ फोटो पाई गई। दूसरे की तलाशी लेने पर उसके अंदर से फेडरल बैंक की दो ओपेंड किट पाई गई जिसके अंदर? खाता खुलवाते समय ली गई एक रसीद भी मिली है। पुलिस ने उनसे मिले बैंक के दस्तावेज व अन्य कागजात को कब्जे में ले लिया है।

Exit mobile version