Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

खेतों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़; दो आरोपी गिरफ्तार, पांच वारदातों का खुलासा

December 6, 2025

खेतों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़; दो आरोपी गिरफ्तार, पांच वारदातों का खुलासा

बापौली: थाना बापौली पुलिस टीम ने पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेतृत्व में खेतों से ट्यूबवेल की केबल व स्टार्टर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर शाम को गिरोह के दो आरोपियों को खंड बापौली के गांव खोजकीपुर कलां से गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों से खेतों में चोरी की 5 वारदातों को खुलासा हुआ है। आरोपियों की पहचान खोजकीपुर कलां गांव निवासी अजीत व रणवीर के रूप में हुई है। दोनों आरोपी संगे भाई है।

डीएसपी नवीन संधू ने बताया कि थाना बापौली पुलिस टीम को शुक्रवार शाम को सूचना मिली थी की खोजकीपुर कला गांव में एक घर में फराली जलाई जा रही है, जिससे काला धुंआ निकल रहा है। सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जल रही पराली को कुरेद कर देखा नीचे केबल के निकली तांबा तार मिली। पुलिस ने आग जला रहे दोनों युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान खोजकीपुर निवासी अजीत व रणवीर पुत्र शिवलाल के रूप में बताई। केबल बारे पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने अपने दो अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर 4 दिसंबर की रात रायमाल गांव के खेतों में 12 टयूबवेल से उक्त केबल चोरी करने की बात स्वीकार की।

चोरी की उक्त वारदात बारे थाना बापौली में रायमाल गांव निवासी सरिता प}ी पिंकूराम की शिकायत पर मामला दर्ज है। डीएसपी नवीन संधू ने बताया कि पुलिस टीम ने घर में साथ बने कमरे में जाकर देखा भारी मात्र में केबल मिली। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने शहरमालपुर, मतरौली व बिहौली गांव के खेतों से ट्यूबवेल की केबल व स्टार्टर चोरी की 4 अन्य वारदातों को अंजाम की बात को स्वीकार किया। चोरी की उक्त वारदातों बारे थाना बापौली में मामला दर्ज है।

ये भी पढ़ें- Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आया उछाल, जानें आपके शहर के Latest Rate

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें