Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

लाखों रुपए की सोलर प्लेट और गोदाम फाड़कर सामान चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश

March 15, 2024

लाखों रुपए की सोलर प्लेट और गोदाम फाड़कर सामान चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश

करनाल: थाना असंध के अंतर्गत जलमाना चौंकी की टीम ने जलमाना एरिया फार्म से विभिन्न मुकदमों में लाखों रुपए की सोलर प्लेट और गोदाम फाडकर कोल्ड ड्रिंक पेटियां आदि सामान चोरी करने वाले गैंग के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चौंकी इंचार्ज एएसआई जसबीर के नेतृत्व में मुख्य सिपाही खुशी राम चौंकी जलमाना की अध्यक्षता में टीम ने सात आरोपी अजय पुत्र बीरा राम निवासी जलमाना, अजय पुत्र सतपाल वासी जलमाना, गुरमीत निवासी कबूलपुर खेड़ा, फुलदेव कुमार निवासी पोखरिया राय सरन, बबलू निवासी कबूलपुर खेड़ा, साहिल उर्फ काला निवासी कबूलपुर खेड़ा और सोहन लाल उर्फ सोनू निवासी सिरसल कैथल को गिरफ्तार किया। आरोपियों को बरामदगी के लिए अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया।


रिमांड के दौरान आरोपियों के कब्जे से थाना असंध के अलग-अलग दो मुकदमों में चोरीशुदा 20 सोलर प्लेट और गोदाम से चोरीशुदा 8 पेटी रियल जूस, 5 पेटी रेड बुल, गैस सिलेंडर और वारदात में प्रयोग रेहड़ी व मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपियों से पूछताछ में पाया गया कि उन सभने मिलकर योजना बनाकर पैसों के लालच में वारदातों को अंजाम दिया है। इसमें आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने शिकायतकर्ता सुमित वासी मिजार्पुर, कुरुक्षेत्र के जलमाना स्तिथ फार्म से दिनाक 16 मई 2023 को 15 प्लेट और 31 दिसंबर को उसी फार्म से 8 सोलर प्लेट चोरी की थी। जिस संबंध में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना असंध में साल 2023 में और 1 जनवरी 2024 को केस दर्ज किया गया था।

आरोपियों ने 08 फरवरी की रात को शिकायतकर्ता सुनील वासी जलमाना के कबूलपुर रोड पर स्थित गोदाम को फाडकर सात पेटी रेड बुल, बारह पेटी रियल जूस, सिलेंडर आदि चोरी की वारदात को भी अंजाम दिया था। जिस संबंध में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना असंध में चोरी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में बरामदगी के बाद आरोपी अजय, अजय और फूलदेव को 13 मार्च को रिमांड पूरा होने पर जेल भेज दिया गया था और आरोपी गुरमीत, बबलू, साहिल और सोहन लाल को आज न्यायालय पेश कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। आरोपियों ने थाना असंध के ही एक अन्य मुकदमे में भी सोलर प्लेट चोरी की वारदात बारे कबूल किया है। जिसमें भी आरोपियों को कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर बरामदगी की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें