Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरुग्राम: मुठभेड़ में बिहार का गैंगस्टर ढेर, क्रॉस फायरिंग में लगी गोली, कांस्टेबल घायल

November 29, 2024

गुरुग्राम: मुठभेड़ में बिहार का गैंगस्टर ढेर, क्रॉस फायरिंग में लगी गोली, कांस्टेबल घायल

हरियाणा के गुरुग्राम में शुक्रवार सुबह 4 बजे पुलिस और गैंगस्टर के बीच हुई मुठभेड़ में गैंगस्टर की मौत हो गई। वहीं बिहार पुलिस का कांस्टेबल भी जख्मी हो गया। इसके अलावा STF के जवान और गुरुग्राम पुलिस के ऑपरेशन इंचार्ज को भी गोली लगी। लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने के कारण दोनो बाल–बाल बच गए।

 

गुरुग्राम पुलिस के ACP वरुण दहिया को सूचित किया गया था कि बिहार का कुख्यात गैंगस्टर सरोज राय हरियाणा में घुस गया है। जिसके बाद गुरुग्राम पुलिस ने DCP राजेश फोगाट की अगुवाई में STF के साथ मिलकर हरियाणा की अलग–अलग जगहों पर चेकपोस्ट लगा दी। सोचना मिली थी कि जानती नूह के मेवात से हरियाणा में घुसने की कोशिश करेगा।

 

गैंगस्टर पर आरोप था कि उसने (JDU) जनता दल यूनाइटेड विधायक पंकज कुमार मिश्रा से रंगदारी मांगी थी। रंगदारी न मिलने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी थी। रंगदारी मांगने पर बिहार पुलिस STF उसके पीछे पड़ गई। पहले पुलिस ने गैंगस्टर पर 50 हजार का इनाम रखा था।बाद में इस रकम को बढ़ा कर 2 लाख कर दिया। जिसके बाद आरोपी अंडरग्राउंड हो गया। लेकिन पुलिस उसके ठिकानों पर छापेमारी करती रही। जिसके बाद पुलिस से बचने के लिए वह हरियाणा भाग आया।

 

जिसके बाद शुक्रवार सुबह 4 बजे वह बाढ़ गुर्जर पुलिस चौकी के पास लगे नाके पर वह पहुंचा। लेकिन चेकपोस्ट होने के कारण वह आगे नहीं निकला। जैसे ही पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने के लिए गाड़ी मोड़ने लगा। इस वक्त वह और उसका एक दोस्त बाइक पर सवार होकर भागने का प्रयास करने लगे। लेकिन पुलिस ने उन्हें चारों ओर से उसे घेर लिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें