Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

जगह- जगह बिखरा कचरा, कूड़े कर्कट का ढेर और गंदगी का आलम, प्रशासन के काम को मुंह चिढ़ाती ये तस्वीरें

October 9, 2023

जगह- जगह बिखरा कचरा, कूड़े कर्कट का ढेर और गंदगी का आलम, प्रशासन के काम को मुंह चिढ़ाती ये तस्वीरें

फतेहाबाद: सरकार स्वच्छता अभियान चलाए हुए है, 1 अक्टूबर से इस अभियान की शुरुआत हुई, शहर और देहातों में इस अभियान की पूरे जोर शोर से शुरुआत हुई, मगर अपर्याप्त संसाधन और मेन पॉवर की कमी के कारण मुहिम धीमी पड़ती दिखाई दे रही है। हालांकि शहर के भीतरी इलाकों में सफाई व्यवस्था ठीकठाक नजर आई, मगर शहर के बाहरी क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान दम तोड़ता दिखाई दिया। एक तरफ जहां सफाई कर्मी नहीं पहुंच पा रहे तो वहीं आमजन भी अपनी जिम्मेवार की ठीक ढंग निभाता नहीं दिखा। जगह जगह बिखरा कचरा इसकी गवाही देता दिखा। शहर के बने अवैध डंपिग प्वाईंट शहर के लिए जी का जंजाल बने हुए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें