Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

लॉन टेनिस में गौरिश और साधिक की जोड़ी ने जीता स्वर्ण

September 13, 2026

लॉन टेनिस में गौरिश और साधिक की जोड़ी ने जीता स्वर्ण

Gaurish and Sadhik won gold in lawn tennis : करनाल। 59वीं हरियाणा स्टेट स्कूल गेम्स लॉन टेनिस चैंपियनशिप 2026-27 में करनाल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। गुरुग्राम में आयोजित प्रतियोगिता में करनाल के गौरिश राणा और साधिक मेहरा की जोड़ी ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर स्वर्णिम सफलता हासिल की।

खिलाड़ी गौरिश राणा की उपलब्धि पर महापौर रेणु बाला गुप्ता ने उनका मुंह मीठा करवाकर उत्साहवर्धन किया और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने गौरिश सहित पूरी करनाल टीम के खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास सफलता की कुंजी हैं। खेल प्रतिभाओं को उचित मंच और प्रोत्साहन देना जरूरी है। महापौर ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी युवाओं के व्यक्तित्व विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। खेलों से अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष करने की सीख मिलती है। उन्होंने गौरिश राणा और साधिक मेहरा की जोड़ी के तालमेल और खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर करनाल का नाम रोशन किया है।

उन्होंने गौरिश राणा, साधिक मेहरा, युवेन अरोड़ा, रिद्विक चौधरी और अयान सहित पूरी करनाल टीम को बधाई दी। महापौर ने कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है और उन्हें बेहतर प्रशिक्षण, मार्गदर्शन व प्रोत्साहन देकर आगे बढ़ाया जाना चाहिए। इस अवसर पर पार्षद जोगिंदर शर्मा, विकास शर्मा और जसवीर राणा भी मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गौरिश के स्वजनों ने महापौर रेणु बाला गुप्ता का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने जिस आत्मीयता के साथ गौरिश का उत्साहवर्धन किया, उससे खिलाड़ी का हौसला बढ़ा है। उन्होंने कहा कि यह प्रोत्साहन गौरिश को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें