Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

कैथल और कुरुक्षेत्र पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान लिंग जांच रैकेट का भंडाफोड़

March 22, 2025

कैथल और कुरुक्षेत्र पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान लिंग जांच रैकेट का भंडाफोड़

कैथल: कैथल और कुरुक्षेत्र पुलिस ने संयुक्त कार्रवई के दौरान अवैध लिंग जांच करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मामले में एक आरोपी को अल्ट्रासाउंड मशीन और 30 हजार रुपए नकद के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान गांव मानस निवासी ऋषिपाल के रूप में हुई है। पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि ऋषिपाल नामक व्यक्ति विभिन्न गांवों में गर्भवती महिलाओं की अवैध रूप से लिंग जांच करता है। आरोपी अलग-अलग जगहों पर अल्ट्रासाउंड मशीनें लगाकर यह काम करता है। वह प्रति जांच 30 से 40 हजार रुपए लेता था।

सूचना मिलते ही टीम गांव मानस पहुंची और आरोपी को धर दबोचा। इससे पूर्व पुलिस ने एक गर्भवती महिला को फर्जी ग्राहक बनाकर आरोपी के पास भेजा। आरोपी ने महिला का अल्ट्रासाउंड कर लिंग की जानकारी देने की कोशिश की तो पुलिस टीम ने मौके परआरोपी को पकड़ लिया। बताते चलें कि इससे पहले आरोपी को वर्ष 2016 में भी इसी तरह के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने यह भी बताया कि आरोपी ने गांव में झाडफूंक और तांत्रिक सलाह देने का काम शुरू किया था।

ये भी पढ़ें- RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- हिंदुओं में एकता की कमी और बार-बार गुलामी…

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें