Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

खेतड़ी-नरेला एक्सटेंशन बिजली लाईन के टावरों का कार्य जल्द शुरू करवाएं: संजीव कौशल

August 18, 2023

खेतड़ी-नरेला एक्सटेंशन बिजली लाईन के टावरों का कार्य जल्द शुरू करवाएं: संजीव कौशल

चंडीगढ़: मुख्य सचिव संजीव कौशल ने वीरवार को चंडीगढ़ में वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से पीजीसीआईएल द्वारा 765/400 केवी खेतड़ी-नरेला लाईन एक्सटेंशन के निर्माण को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। बैठक मे पावर युटिलिटिज हरियाणा के चेयरमैन श्री पी के दास एवं ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री ए के सिंह भी मौजूद रहे। महेन्द्रगढ की उपायुक्त श्रीमती मोनिका गुप्ता, झज्जर के उपायुक्त शक्ति सिंह एवं रेवाड़ी के उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा एवं पावर ग्रिड कारपोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड के अधिकारी ऑनलाईन जुड़े।मुख्य सचिव ने कहा कि खेतड़ी-नरेला लाईन एक्सटेंशन पर 119 टावर लगाए जाने हैं ।

इनमें महेन्द्रगढ जिला में 8, झज्जर जिला में 85 व रेवाड़ी में 26 टावर लगाने के लिए टावर फाउंडेशन को लेकर मार्किंग, वाटर लोगिंग, मुआवजा आदि की कुछ दिक्कतें को तुरन्त प्रभाव से निपटाएं। उन्होंने कहा कि झज्जर के गांव रेवाड़ी खेड़ा, मातन, छारा, आसोदा लडरावण, खरहर, बिरधाना, गुढा गिरावड तथा महेन्द्रगढ के गांव बेरी, चितलांग व उन्हानी तथा रेवाड़ी में मुमताजपुर सहित तीन गांवों में खेतड़ी-नरेला एक्सटेशन लाईन पर लगाए जाने वाले टावरों को लेकर जल्द जल्द से कार्रवाई अमल में लाएं। मुख्य सचिव ने कहा कि पावर ग्रिड कारपोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड द्वारा खेतड़ी-नरेला लाईन का एक्सटेंशन कार्य खेतड़ी सबस्टेशन से बिजली निकासी का निष्पादन करने के लिए किया जा रहा है। इस कार्य को मार्च 2024 तक पूरा किया जाना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह प्रोजेक्ट निर्धारित समयवधि में पूरा करने के निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें