Site icon Dainik Savera Times

सड़क दुर्घटना में 4 वर्षीय बच्ची की मौत, स्कूटी को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, हादसे में 3 महिलाएं भी घायल

जींद में सफीदों रोड पर कार और स्कूटी के बीच टक्कर हो गई। हादसे के 4 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। वहीं अन्य तीन स्कूटी सवार महिलाएं घायल हुई है। कार चालक मौके से हादसे के बाद फरार हो गया। हादसा सफीदों रोड पर NH 152–डी फ्लाईओवर के पास हुआ था।

शिकायतकर्ता ने बताया कि नेशनल हाइवे 152 डी पर एक तेज रफ्तार कार ने लापरवाही के चलते स्कूटी सवार तीन महिला और एक बच्ची को टक्कर मार दी। हादसे में चारों बुरी तरह घायल हो गए। स्कूटी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके बाद मौके कर सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया।

घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी बेटी 4 वर्षीय हीन्नया को मृत घोषित कर दिया। वहीं पत्नी मोनिया, हीन्नया की बुआ सिवानी और हीन्नया की मामी नेहा की हालत गंभीर होने के चलते तीनों को रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया है।

 

पुलिस ने हीन्नया के पिता अमित कुमार निवासी साउथ दिल्ली काली माता मंदिर कटवारिया सराय की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

Exit mobile version