Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला युवती का शव,चार माह पहले हुई थी युवती की शादी

May 19, 2024

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला युवती का शव,चार माह पहले हुई थी युवती की शादी

भिवानी(अभिषेक ठाकुर): संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती का शव फंदे से लटका मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस को दिए बयान में गांव सिरसा घोघड़ा निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 20 वर्षीय बेटी मुस्कान की शादी करीब चार माह पहले गांव बापोड़ा निवासी युवक के साथ की थी। चार-पांच दिन पहले ही उसकी बेटी अपने ससुराल से मायके में उनके पास आई थी।

शनिवार रात को परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए। रविवार सुबह जब वे उठे तो उन्हें अपनी बेटी फंदे से लटकी हुई मिली। वे तुरंत प्रभाव से उसे फंदे से उतारकर नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें