Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

ड्रग्स का धंधा करने वाले अपराधियों की गुप्त सूचनाएं 9050891508 पर दें : उप निरीक्षक डॉ. अशोक

August 18, 2023

ड्रग्स का धंधा करने वाले अपराधियों की गुप्त सूचनाएं 9050891508 पर दें : उप निरीक्षक डॉ. अशोक

जींद : हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो प्रमुख अमिताभ सिंह ढिल्लों साहब के दिशानिर्देशों एवं मार्गदर्शन और पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन साहब के आदेशानुसार हरियाणा राज्य में नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी /उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा साइकिल पर सवार होकर गाँव गाँव तक लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करते हैं। आज वे पायनियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिंघपुरा में पहुंचे। विद्यालय के निदेशक नरेश सिंह बराड़, प्रधान उषा बराड़, प्राचार्य राकेश दीप सिंह, संजय तिरंगाधरी एवं ज्योति आदि की उपस्थित में नशे के विरुद्ध विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। नशे के विरुद्ध विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि ब्यूरो द्वारा गांव में पहले भी नशे के विरुद्ध पैदल जागरूकता यात्रा निकाल ग्रामवासियों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया था जिसके सकारात्मक प्रभाव देखने को मिले हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों के साथ संवाद शैली में नशे जैसी भयानक बुराई पर चर्चा करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति नहीं चाहता कि लोग उसे नशेड़ी कहकर सम्बोधित करें लेकिन व्यक्ति न चाहते हुए भी कुसंग और नशे की लत के कारण नशेड़ी बन जाता है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी करने वाले व्यक्तियों के लिए कारागार के द्वार उनकी राह देख रहे हैं। उन्होंने विस्तार पूर्वक नशे जैसी बुराई पर कुठाराघात करते हुए कहा कि तम्बाकू उत्पाद से ही विश्व में एक वर्ष में 70 लाख लोगों की मृत्यु हुई है जबकि भारत में एक वर्ष में मरने वाले 17 लाख लोग थे। उन्होंने बताया कि भारत में नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटांस एक्ट के अंतर्गत अफीम चरस हेरोइन स्मैक गांजा भांग कोकीन ब्राउन शुगर नशीली गोलियां नशे के टीके पर प्रतिबन्ध है।

2022 में नशे को समाप्त करने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा बुलडोज़र चलाया गया थे और नशे के तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा था। उन्होंने विद्यार्थियों को 9050891508 पर नशे तस्करी में संलिप्त अपराधियों की गुप्त सूचनाएं देने के लिए कहा और जीवन में नशा न करने की शपथ दिलवाई। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के निदेशक नरेश सिंह बराड़ ने कहा कि टी नशा एक बहुत ही गंभीर विषय है और ब्यूरो द्वारा इस और बहुत ही सराहनीय कार्य किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें