Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

गोगामेड़ी हत्याकांड के हरियाणा से जुड़े तार, महेंद्रगढ़ का है शूटर नितिन फौजी

December 6, 2023

गोगामेड़ी हत्याकांड के हरियाणा से जुड़े तार, महेंद्रगढ़ का है शूटर नितिन फौजी

महेंद्रगढ़: राजस्थान के जयपुर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में हरियाणा कनेक्शन सामने आया है। पुलिस जांच में पता चला कि गोगामेड़ी की हत्या में शामिल एक शूटर हरियाणा के महेंद्रगढ़ का है। नितिन फौजी महेंद्रगढ़ के दौंगड़ा जाट का रहने वाला है। नितिन फौजी करीब पांच साल पहले फौज में भर्ती हुआ था। `गांव वासियों के अनुसार वो अलवर में कार्यरत था और नवंबर में छुट्टी आया हुआ था। उसकी शादी जाट बहरोड़ राजस्थान में हुई है।

बीते गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के एक इशारे पर राजस्थान के जयपुर में हाई-प्रोफाइल मर्डर हो गया। ‘श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना’ के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने गोगामेड़ी के घर में घुसकर उन पर गोलियां चलाईं। बिश्नोई के गुर्गे रोहित गोदारा ने फेसबुक पोस्ट में हत्या की जिम्मेदारी ली है। लॉरेंस बिश्नोई का नाम मर्डर और एक्सटॉर्शन के मामलों में बार-बार सुर्खियों में आता रहा है, जबकि वह 2014 से ही जेल के भीतर है। सलाखों के पीछे से ही वह देश-विदेश में फैला क्राइम नेटवर्क चलाता है। प्रवर्तन निदेशालय (ED), नैशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) समेत तमाम राज्यों की पुलिस ने लॉरेंस के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर रखे हैं। पिछले साल पंजाब सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में भी लॉरेंस की भूमिका सामने आई थी। 32 साल का लॉरेंस बिश्नोई पंजाब के फाजिल्का का रहने वाला है। एक संपन्न किसान परिवार में जन्मा लॉरेंस बिश्नोई 2010 में पढ़ाई के लिए चंडीगढ़ आया था। कॉलेज में उसकी जिंदगी ऐसी पलटी कि अब वह रियल लाइफ में क्राइम वर्ल्‍ड का ‘एनिमल’ बन चुका है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें