Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

विश्व चैंपियनशिप में Gold विजेता Hemant Sangwan का घर पहुंचने पर हुआ शानदार स्वागत

November 5, 2024

विश्व चैंपियनशिप में Gold विजेता Hemant Sangwan का घर पहुंचने पर हुआ शानदार स्वागत

Gold winner Hemant Sangwan : हरियाणा के चरखी दादरी निवासी और मौजूदा समय में झज्जर के राम नगर में रहने वाले हेमन्त सांगवान ने मुक्केबाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अमेरिका में आयोजित मुक्केबाजी की विश्व प्रतियोगिता में गोल्ड हासिल किया है। अंडर-19 विश्व चैपियनशिप में सांगवान ने 90 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड जीतकर अपना परचम लहराया।

मंगलवार को जब हेमन्त अपने झज्जर के रामनगर स्थित आवास पर पहुंचा तो उसका परिजनों और पड़ौसियों ने बड़ी ही गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। सभी ने उसके स्वागत में पलख पावड़े बिछा दिए। हेमन्त को गाजे-बाजे के साथ उनके आवास तक लाया गया। यहां सभी ने उसका फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर उसके साथ जिला खेल अधिकारी ललीता और कोच हितेष भी मौजूद थे।

Gold winner Hemant Sangwan

अपने स्वागत से अभीभूत हुए हेमन्त ने अपनी जीत का श्रेय अपने कोच और परिजनों को दिया। उन्होंने कहा कि इन्हीं की मेहनत की वजह से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि उनके कोच हितेष और माता-पिता का सपना था कि वह यह मुकाम हासिल करे। उन्होंने कहा कि यहां तक का सफर उनका चुनौतियों भरा रहा है और उम्मीद यहीं है कि आगे भी अच्छा ही होगा और वह देश के लिए खेलेगा। हेमन्त की जीत पर मां सुनीता और पिता विनोद के चेहरे पर खास मुस्कान दिखाई दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें