Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Good news: हरियाणा में बनेगी एप्पल मोबाइल की बैटरी, 10 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

December 5, 2023

Good news: हरियाणा में बनेगी एप्पल मोबाइल की बैटरी, 10 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

हरियाणा में अब एप्पल मोबाइल की बैटरी बनाई जाएगी। जापान की कंपनी गुरुग्राम के मानेसर में बड़ी फैक्ट्री लगाने जा रही है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी (IT) राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने सोशल मीडिया X पर लिखा है कि एप्पल के आईफोन के लिए उपकरण बनाने वाली कंपनी TDK हरियाणा में इसकी लिथियम-आयन बैटरी बनाने का कारखाना लगाएगी।

एप्पल बीते कुछ वर्षों में भारत में अपने विनिर्माण गतिविधियों में तेजी से विस्तार कर रहा है। क्योंकि कंपनी उत्पादन का एक हिस्सा चीन के बाहर स्थानांतरित करना चाहती है। एप्पल ने साल 2017 में विस्ट्रॉन के साथ भारत में आईफोन की असेंबलिंग शुरू की थी। इसके बाद इसने फॉक्सकॉन के साथ भी काम शुरू किया। फिलहाल भारत में इसके 14 सप्लायर हैं।

हरियाणा सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MeitY) मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने यह सूचना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करते हुए कहा, ” इससे लगभग 1,000 नई नौकरियां पैदा होंगी और घरेलू मूल्यवर्धन में वृद्धि होगी। इसे भारत में मोबाइल मैन्युफेक्चरिंग इको सिस्टम को स्थानांतरित करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पीएलआई की योजना के लिए एक और बड़ी जीत बताया जा रहा है. कंपनी इसके लिए मानेसर हरियाण में 180 एकड़ के क्षेत्र में अपना सेटअप लगाएगी।

अमेरिका और चीन के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए अन्य कंपनियों के साथ एप्पल भी भारत में अपना प्रोडक्शन बढ़ा रही है। अक्टूबर में खबर आई थी कि टाटा समूह ने एप्पल की सप्लायर विस्ट्रॉन का अधिग्रहण कर लिया है और अढाई साल के भीतर टाटा घरेलू और वैश्विक बाजारों के आईफोन बनाना शुरू कर देगी। अभी भारत में आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग होती है लेकिन इसे बनाने वाली कंपनियां दूसरे देशों की हैं. फॉक्सकॉन और पेगाट्रॉन भारत में एप्पल के कुछ आइफोन मॉडल का निर्माण करती है. ये ताइवान की कंपनियां हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हरियाणा में टीडीके की ओर से तैयार सेल्स एप्पल की लिथियम आयन बैटरी असेंबलर सनवोडा इलेक्ट्रॉनिक्स को सप्लाई की जाएगी। हालांकि खबर पर एप्पल और टीडीपी कॉर्प की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें