Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा वालों के लिए खुशखबरी: निक्षय पोषण योजना की राशि हुई दोगुनी, अब हर माह मिलेंगे 1000 रुपए

October 14, 2024

हरियाणा वालों के लिए खुशखबरी: निक्षय पोषण योजना की राशि हुई दोगुनी, अब हर माह मिलेंगे 1000 रुपए

भिवानी: हरियाणा दिवस के मौके पर केंद्र सरकार ने टीबी उन्मूलन के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। इसी कड़ी में निक्षय पोषण योजना के तहत अब क्षय रोगियों को उपचार के लिए प्रेरित करने के लिए ₹500 की बजाय, हजार रुपए सहयोग राशि दी जाएगी। यह राशि सीधे मरीजों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी। इस योजना को एक नवंबर से पूरे देश में लागू किया जाएगा।

हरियाणा दिवस पर केंद्र सरकार पूरे देश को तोहफा देने की तैयारी में है। देश भर में वर्ष 2025 तक टीबी का सर्वमूल नाश करने के लिए केंद्र सरकार ने निक्षय पोषण योजना संशोधन किया है। इतना ही नहीं 6 माह से अधिक उपचार चलने की स्थिति में ₹1000 अतिरिक्त जोड़े जाएंगे। बता दे कि क्षय रोगी सरकारी या निजी अस्पताल में इलाज करवा रहा हो,उसे यह सहयोग राशि दी जाएगी।

योजना के बारे में जानकारी देते हुए डिप्टी सर्जन डॉ सुमन ने बताया कि भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से पत्र जारी किया है, जिसके तहत इलाज करवाने वाले मरीज को हर माह 1000 रु दिए जाएंगे। डॉ सुमन ने बताया कि इसके अलावा प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान में निक्षय मित्र पहल के तहत क्षय रोगियों के स्वजनों में इस बीमारी को फैलने के रोकने के लिए भी कवरेज किया जाएगा।टीबी रोगियों को पौष्टिक आहार के सेवन और अपना पूरा इलाज करवाने के लिए सहयोग राशि भी बढ़ाई गई है।

उन्होंने बताया कि सहयोग राशि तीन-तीन हजार करके दो किस्तों में दी जाएगी। पहली किस्त मरीज को क्षय रोग निदान होने पर दी जाएगी और दूसरी इलाज शुरू होने के 84 दिन बाद दी जाएगी वहीं उन्होंने बताया कि जिला में 2499 मरीज, 1 जनवरी से दवाई ले रहे हैं। चौधरी बंसीलाल लाल नागरिक अस्पताल में जांच व इलाज की तमाम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि यदि दो हफ्ते से ज्यादा खांसी है तो इसकी जांच करवाएं तथा अपना इलाज अवश्य करवाएं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें