Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सरकार ने अनेक कल्याणकारी योजनाओं को बैंकों के साथ में जोड़ा है: विधायक घनश्याम सर्राफ

August 31, 2023

सरकार ने अनेक कल्याणकारी योजनाओं को बैंकों के साथ में जोड़ा है: विधायक घनश्याम सर्राफ

भिवानी: विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की अनेक ऐसी बीमा योजनाएं हैं, जो बैंकों के माध्यम से क्रियान्वित की जाती हैं। बैंक अधिकारियों को चाहिए कि वे अपने खाताधारकों को इन योजनाओं से जोड़े ताकि किसी भी विकट परिस्थिति में उनको इन योजनाओं का फायदा मिल सके। ये बीमा योजनाएं लोगों के लिए एक सुरक्षा चक्र का काम करती हैं।

इस दौरान नगर परिषद के चेयरपर्सन प्रतिनिधि एवं पार्षद भवानी प्रताप ने भी शहर में करवाए जा रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। एचडीएफसी बैंक के मैनेजर सुरेन्द्र कौशिक व सर्कल हैड शिव प्रसाद ने बैंक द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। उद्घाटन समारोह में बैंक अधिकारी, कर्मचारी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें