Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

चुनावी सीजन में एक्शन मोड में सरकार, मंत्री Kanwarpal Gurjar ने सामुदायिक भवनों का किया उदघाटन

March 1, 2024

चुनावी सीजन में एक्शन मोड में सरकार, मंत्री Kanwarpal Gurjar ने सामुदायिक भवनों का किया उदघाटन

यमुनानगर: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने छछरौली और गांव जयधर में विधायक आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत लगभग एक करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से बनकर तैयार हुए नवनिर्मित सामुदायिक भवनों उद्घाटन किया। स्कूल शिक्षा मंत्री ने बताया कि सामुदायिक भवन का न केवल यहां के लोगों को लाभ होगा।

बल्कि इसके आस-पास के दर्जनों गांवों के लोगों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। इन सामुदायिक भवनों के माध्यम से गांव वालों को विभिन्न सुविधाएं मिलेगी और उनको सार्वजनिक कार्यों को करने के लिए भी स्थान उपलब्ध होगा। भाजपा की प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य भी यही है कि लोगों को अपने सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों,

शादी समारोह के लिए नजदीक ही निश्चित स्थान मिलें। कैबिनेट मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए कहा की पूर्व की सरकारों ने इस और कोई ध्यान नही दिया बल्कि पूरे प्रदेश के साथ भेदभाव किया। लेकिन आज शहरों की तर्ज पर गावों में भी विकास कार्य करवाए जा रहे है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें