गुरुग्राम: जिले के GAV इंटरनेशनल स्कूल में आज वार्षिक महोत्सव का आयोजन हुआ। इस महोत्सव में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने अतिथि के तौर पर शिरकत की तो वहीं स्वामी धर्मदेव महाराज से लेकर गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा समेत अन्य अतिथि भी शामिल हुए।इस दौरान हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा है कि विद्या प्राप्ति से ही बच्चे आर्थिक रूप से सशक्त हो सकते हैं।
तो वही महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव ने इस अवसर पर कहा कि हरियाणा की पावन धरती पर लगभग पांच साल पहले भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का उपदेश दिया था। आज हरियाणा सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गीता महोत्सव को मना रही है। हमारी पीढ़ी इतनी गुणवान और ज्ञानवान बने कि पूरी दुनिया में भारत का मान हो। वही इस मौके पर GAV इंटरनेशनल स्कूल के अध्यक्ष प्रदीप कौशिक और मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष कौशिक की माने तो GAV बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ सर्वगुण संपन्न बनाने पर जोर देता है।
‘उन्होंने कहा कि आज के प्रोग्राम को लेकर अभिभावक में भी खास उत्साह दिखाया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां दी। तो वही मंच के माध्यम से दी बच्चों ने अपने हुनर को मंच के माध्यम से दिखाया तो राज्यपाल ने भी बच्चों को सम्मानित किया।

