सोनीपत : एशियन गेम्स में हॉकी के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतने वाली हरियाणा की बेटी एवं भारतीय हॉकी खिलाड़ी नेहा गोयल के सोनीपत पहुंचने पर हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा हरियाणा मोहन लाल बड़ौली ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर भाजपा सोनीपत जिला अध्यक्ष श्री अशोक भारद्वाज जी भी उपस्थित रहे। मोहन लाल बड़ौली जी ने नेहा गोयल को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता ने हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। नेहा की मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण देश के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणादायक है।

