हरियाणा डेस्क: हरियाणा में आज दोपहर करीब 12 बजे से सवा 12 बजे के बीच भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रोहतक समेत आसपास के कई जिलों में लोगों ने धरती हिलने का अहसास किया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 मापी गई। भूकंप का केंद्र रोहतक से लगभग 17 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व दिशा में बताया गया है। झटके कुछ सेकंड तक ही महसूस हुए, जिससे लोग एहतियातन घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए।
ये भी पढ़ें: यह न्यूजीलैंड है, भारत नहीं… न्यूजीलैंड में सिख समुदाय के नगर कीर्तन का विरोध
फिलहाल भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह भूकंप हल्की श्रेणी का था, इसलिए बड़े नुकसान की आशंका नहीं है। गौरतलब है कि झज्जर-रोहतक और आसपास का इलाका भूकंपीय रूप से संवेदनशील क्षेत्र में आता है, जहां समय-समय पर हल्के भूकंप के झटके महसूस होते रहते हैं। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से शांत रहने की अपील की गई है।
Video: MGNREGA नाम बदलने के खिलाफ डोडा में कांग्रेस-NSUI का प्रदर्शन

