Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

तनख्वाह के लिए दर-दर भटक रहे Group D कर्मचारी, प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

September 3, 2024

तनख्वाह के लिए दर-दर भटक रहे Group D कर्मचारी, प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

झज्जर: प्रदेश भर के नवनियुक्त ग्रुप डी कर्मचारियों को तनख्वाह के लिए भटकना पड़ रहा है। मार्च 2024 को ज्वाइन करने के बाद इन कर्मचारियों को अपनी पहली तनख्वाह का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। 5 महीने बीत जाने के बावजूद भी अब तक स्पोर्ट्स कोटे और एक्स सर्विसमैन कोटे से भर्ती हुए ग्रुप डी कर्मचारियों को तनख्वाह नहीं मिली है।

जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। कर्मचारियों ने बहादुरगढ़ एसडीएम को एक ज्ञापन सौंप कर जल्द से जल्द तनख्वाह देने की मांग सरकार से की है। 10 मार्च 2024 को प्रदेश भर में करीब 2600 डी ग्रुप कर्मचारियों को पक्की नौकरी हरियाणा सरकार ने दी थी लेकिन इन कर्मचारियों को अपनी पहली तनख्वाह के लिए भी सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

कर्मचारियों का कहना है कि वेरिफिकेशन के नाम पर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। 5 महीने बीतजाने के बावजूद भी सरकार ने एक्स सर्विसमैन और स्पोर्ट्स कोटे के तहत भर्ती हुए ग्रुप डी कर्मचारियों का वेतन नहीं दिया है और उनकी वेरिफिकेशन करवाने की दिशा में भी काम शुरू नहीं किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें