Dainik Savera Times

ट्रैक्टर चोरी करने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार, 11 Tractor और 2 ट्रॉली भी बरामद

Gurgaon Police Arrested Thief

Gurgaon Police Arrested Thief:  गुरुग्राम पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी करने वाले अंतराज्यीय गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ अलग अलग राज्यों में दो दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। बता दें कि आरोपी ट्रैक्टर चोरी कर फर्जी कागजात तैयार कर 5 लाख रुपए में सौदा करता था। इसी के साथ ही सभी ट्रैक्टरों के इंजन और चेसिस नम्बर बदलकर फर्जी काग़जात तैयार करता था।

आरोपी से पूछताछ के बाद 11 ट्रैक्टर और 2 ट्रॉली भी बरामद-

Gurgaon Police Arrested Thief

गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच फरुखनगर की टीम ने ट्रैक्टर चोरी करने वाले अंतराज्यीय गैंग का पर्दा फाश करते हुए एक सरगना को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नखरूद्दीन उर्फ नखरू की रूप में हुई है जोकि भरतपुर राजस्थान का रहना वाला है। आरोपी अब तक 2 दर्जन से ज्यादा ट्रैक्टर चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है।

नखरूद्दीन अपने साथियों के साथ मिलकर हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में ट्रैक्टर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। इस गैंग के दो आरोपियों इब्राहिम और सीताराम को गुरुग्राम पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी चोरी के ट्रैक्टर को दूसरे राज्यों में फर्जी कागजात कर 4 से 5 लाख रुपए में बेच देता था और पिछले कई सालों से ट्रैक्टर चोरी करने की वारदात को अंजाम देता रहा है।

एसीपी क्राइम वरुण दहिया की मानें तो केवल गुरुग्राम से ट्रैक्टर चोरी करने की 20 से ज्यादा और रेवाड़ी से 5 वारदात को अंजाम दे चुका है। आरोपी से पूछताछ के बाद चोरी किए हुए 11 ट्रैक्टर, 2 ट्रॉली और कुछ फर्जी कागजात मिले है। आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी, हत्या,मारपीट और डकैती के मामले अलग अलग राज्यों के जिलों में दर्ज है।

पुलिस की मानें तो आरोपी ट्रैक्टर चोरी कर उनके चेसिस और इंजन नम्बर बदलकर फर्जी कागजात करके ट्रैक्टर बेच देता था। बहराल अब गुरुग्राम पुलिस ट्रैक्टर चोरी करने वाले इस गिरोह के सरगना से ये पता लगाने में जुट गई है कि इसके और कितने साथी है जो ट्रैक्टर चोरी करने की वारदात को अंजाम देते थे और किसकी मदद से फर्जी कागजात तैयार करवाए जाते थे।

Exit mobile version