Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरुग्राम: कोचिंग सेंटर जाते समय 11वीं की छात्रा को किया किडनैप; गैंगरेप करके चलती कार से फेंका

September 18, 2025

गुरुग्राम: कोचिंग सेंटर जाते समय 11वीं की छात्रा को किया किडनैप; गैंगरेप करके चलती कार से फेंका

गुरुग्राम के शिवाजी नगर थाना क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल की 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

हरियाणा के गुरुग्राम में 2 युवकों ने कोचिंग सेंटर जा रही 17 साल की नाबालिग छात्रा को दिनदहाड़े किडनैप कर लिया। इसके बाद वह उसे काले रंग की कार में अरावली पहाड़ियों की तरफ ले गए। नशा खिलाकर अर्धबेहोशी की हालत में उसका गैंगरेप किया। इसके बाद आरोपी चलती कार से उसे नीचे फेंककर फरार हो गए। आरोपियों ने पहले छात्र से इंस्टाग्राम पर फ्रेंडशिप की थी।

छात्रा जब घर आकर रोने लगी तो परिवार को पूरी वारदात का पता चला। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को इस बारे में शिकायत की। पुलिस ने 2 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक छात्रा 11वीं में पढ़ती है। 2 महीने पहले ही उसकी इंस्टाग्राम पर युवक से दोस्ती हुई। इसके बाद वह युवक उसके पीछे पड़ गया। वह अक्सर कोचिंग सेंटर जाते वक्त उसका पीछा करता था। उसे जबरन कार में बैठने के लिए कहता था। हालांकि वह इनकार कर देती थी।

पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग के पिता ने बताया कि बुधवार दोपहर उसकी बेटी घर से कोचिंग सेंटर जा रही थी। इसी बीच रास्ते में युवक अपने दोस्त के साथ काली कार लेकर आ गया। दोनों ने जबरदस्ती उसे कार में बैठा लिया। कार में बैठते ही आरोपियों ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया।

पिता के मुताबिक इसके बाद उसकी बेटी को बेहोशी की हालत में वह अरावली की पहाड़ियों पर सुनसान जगह पर ले गए। जहां दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। बेटी नशे में होने की वजह से उनका विरोध नहीं कर सकी। गैंगरेप करने के बाद आरोपी छात्रा को अर्धबेहोशी की हालत में चलती कार से रोड पर फेंककर फरार हो गए।

पिता ने आगे बताया कि बेटी अर्धबेहोशी की हालत में घर पहुंची। घर पहुंचते ही वह रोने लगी। इस पर परिवार ने पूछा तो उसने रोते हुए अपने साथ गैंगरेप की पूरी कहानी बताई। इसके बाद परिजन छात्रा को लेकर पुलिस थाने पहुंचे। वहां बयान देते वक्त भी छात्रा रोती रही।

पुलिस ने केस दर्ज किया, पीड़िता का मेडिकल करायाः पुलिस के मुताबिक पिता की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पिता ने आरोपियों का नाम लक्ष्य और अंकित बताया है। केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया। जिसके बाद उसे घर भेज दिया गया है।

बिहार की रहने वाली है नाबालिग
पुलिस के मुताबिक छात्रा का परिवार मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले के एक गांव का रहने वाला है। नाबालिग के पिता ने बताया कि वह मानेसर की एक कंपनी में काम करता है और उसकी पत्नी घर पर बच्चों के साथ रहती है। उसके चार बच्चे हैं और जिस लड़की के साथ रेप किया गया है, वह सबसे बड़ी है।

ये भी पढ़ें: जानें कौन हैं पृथ्वी शॉ की Girlfriend Akriti Agarwal… सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर हो रही वायरल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें